[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: हेलीपैड पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, युवक और नाबालिग पुलिस की पकड़ में

gmedianews24.com/कोरबा। शहर के हेलीपैड क्षेत्र में गुरुवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है। यहां युवक और नाबालिग तलवार से केक काटते पाए गए। स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में चल रही इस पार्टी में करीब 8 से 9 लोग शामिल थे, जिनमें कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि सभी ने स्कॉर्पियो वाहन पर केक रखकर तलवार से काटा और जश्न मनाया। इसके बाद नाच-गाना शुरू हो गया और एक-दूसरे पर केक लगाया जाने लगा। इसी दौरान मानिकपुर चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर इस गतिविधि पर पड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही मचा हड़कंप
पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तलवार को अर्टिगा कार के पीछे छिपाने की कोशिश की गई, जबकि कुछ युवतियां तुरंत स्कॉर्पियो में बैठ गईं। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को रोक लिया।

पुलिस कर रही जांच
मानिकपुर चौकी पुलिस ने तलवार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। नाबालिगों की मौजूदगी और सार्वजनिक स्थान पर हथियार के इस्तेमाल को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button