[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, भैरमगढ़–इंद्रावती के जंगलों में मुठभेड़ जारी

gmedianews24.com/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सुकमा के बाद अब बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। भैरमगढ़–इंद्रावती क्षेत्र के घने जंगलों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। शुक्रवार सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़–इंद्रावती क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर बीजापुर से डीआरजी जवानों की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। तलाशी अभियान के दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

लगातार दूसरे दिन नक्सलियों से मुठभेड़

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा दिन है जब नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है। इससे पहले गुरुवार को गोलापल्ली के जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

मारे गए नक्सलियों की पहचान माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत (एरिया कमेटी मेंबर, किस्टाराम एरिया कमेटी), सोधी बंदी (एरिया कमेटी मेंबर, किस्टाराम एरिया कमेटी) और नुप्पो बाजनी (महिला एरिया कमेटी मेंबर, किस्टाराम एरिया कमेटी) के रूप में हुई थी।

इलाके में हाई अलर्ट

भैरमगढ़–इंद्रावती क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ को देखते हुए आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त बलों को भी मौके की ओर रवाना किया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button