[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

मोहाली कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड: मुख्य हैंडलर पुलिस एनकाउंटर में ढेर

gmedianews24.com/मोहाली। पंजाब के मोहाली जिले के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड के मुख्य हैंडलर को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मारा गया आरोपी हरजिंदर उर्फ मिड्डू तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं का रहने वाला था। वह मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या का ग्राउंड लेवल पर मुख्य प्लानर और हैंडलर था। यह मुठभेड़ लालडू हाईवे के पास बने एक खंडहर में हुई।

SSP मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर जिगाना पिस्टल से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी ऐशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऐशदीप मॉस्को से इस हत्याकांड की साजिश रचकर भारत आया था और गिरफ्तारी के समय वह मस्कट लौटने की फिराक में था। ऐशदीप के खुलासों के आधार पर ही पुलिस हरजिंदर उर्फ मिड्डू तक पहुंच पाई।

Related Articles

Back to top button