[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

इथियोपिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से किया गया सम्मानित

gmedianews24.com/अदीस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया सरकार ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले वैश्विक नेता बन गए हैं। सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री के इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है।

इससे पहले सोमवार को इथियोपिया के नेशनल पैलेस में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें भारत और इथियोपिया के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

Related Articles

Back to top button