
gmedianews24.com/ सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जरही नायब तहसील दफ्तर में पदस्थ लिपिक 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। सरगुजा ACB की टीम ने यह कार्रवाई की है। बाबू ने मकान क्षतिपूर्ति का मुआवजा 80 हजार रुपए दिलाने के लिए आधी रकम 40 हजार रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कोटेया निवासी रमेश राजवाड़े का बारिश के दौरान आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा के लिए प्रकरण बनाया था। मुआवजा का प्रकरण नायब तहसील कार्यालय जरही में चल रहा था। क्षतिपूर्ति के लिए 80 हजार मुआवजा स्वीकृत किया गया था।







