[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

हिंद कोल ग्रुप में GST रेड,कोयले में मिक्सिंग की आशंका: बिलासपुर में गतौरा-बलौदा-हिंडाडीह सहित कई ठिकानों में छापेमारी

gmedianews24.com/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST टीम ने 15 दिसंबर को एक बार फिर कोयला कोराबारी के ठिकानों में छापेमारी की। इस दौरान हिंद कोल ग्रुप के गतौरा, हिंडाडीह और बलौदा स्थित कोल वाशरी के साथ ही ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही कंपनी के ऑफिस सहित अन्य जगहों पर सर्चिंग की।

बता दें कि दो दिन पहले ही स्टेट GST सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ने 3 बड़े कोयला व्यापारियों महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन के 11 ठिकानों पर छापे मारी की थी। जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार के लोग भी शामिल थे।

जांच के दौरान सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक टीम में शामिल अफसरों ने एक साथ कोल कंपनी के लेन-देन और इनकम रिकॉर्ड की जांच की। पता चला है कि शहर के बड़े कोल कारोबारियों पर पिछले लंबे समय से जीएसटी की टीम निगरानी कर रही थी। इस दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और टैक्स चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button