
gmedianews24.com/बिलासपुर। जिले में मंगलवार रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक मामले में जमीन विवाद और चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच का गला काटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को सब्बल से मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाएं सकरी और कोनी थाना क्षेत्र की हैं।
चुनावी रंजिश और जमीन विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या
ग्राम पंचायत चोरभट्ठी निवासी मनबोध यादव, जो गांव के पूर्व सरपंच थे, बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से अपनी स्कूटी में निकले। रातभर घर ना लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।
11 दिसंबर की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क किनारे मनबोध का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में संदेही को हिरासत में ले लिया।
टीआई विजय चौधरी ने बताया कि मनबोध की जमीन विवाद और पुराने चुनावी रंजिश के चलते हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
चरित्र शंका में पति ने गर्भवती पत्नी को सब्बल से मारा
दूसरी घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जहां 10 दिसंबर की रात चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दो महीने से ससुराल में रह रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार मृतका संतोषी केंवट (30) की शादी 6–7 साल पहले तखतपुर निवासी जितेंद्र केंवट से हुई थी।
दंपत्ति की एक 5 साल की बेटी है। गर्भवती होने के बाद संतोषी पिछले दो महीने से अपने ससुराल लोफंदी में रह रही थी। इसी दौरान पति भी वहीं आकर रहता था और अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।





