
gmedianews24.com/नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा देश के 6 राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है, में बढ़ा दी है। हालांकि पश्चिम बंगाल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और वहां एसआईआर निर्धारित समय पर ही पूरा होगा।
मतदाता सूची में पारदर्शिता के लिए सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को नए निर्देश जारी किए हैं।
आयोग ने कहा है कि:
-
प्रत्येक बूथ पर पाए गए मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार की जाए।
-
इन सूचियों को संबंधित राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा किया जाए, ताकि अंतिम सूची जारी करने से पहले सुधार किया जा सके।
बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करने की तैयारी
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि बिहार में जिस तरह से ऐसे संदिग्ध मतदाताओं की सूची को
-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO)
-
और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)
की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था,
उसी मॉडल को अन्य सभी राज्यों में भी लागू किया जाए।





