[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गोवा के अरपोरा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 की दर्दनाक मौत; CM सावंत बोले—दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

gmedianews24.com/पणजी/अरपोरा। गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में हुए भयानक सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे राज्य को दहला दिया। इस भीषण हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, वहीं 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

रात 12 बजे हुआ जोरदार ब्लास्ट, कुछ ही मिनटों में क्लब आग की चपेट में

पुलिस के अनुसार, नाइट क्लब में रात करीब 12 बजे सिलेंडर में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लम्बी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया, लेकिन तब तक भारी जनहानि हो चुकी थी।

CM प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे, कहा—मौतें दम घुटने और जलने से हुईं

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
सीएम सावंत ने बताया कि—

  • 3 लोगों की मौत जलने से,

  • जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई है।

उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button