[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

पश्चिम बंगाल: बेलडांगा में निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद तर्ज पर मस्जिद की आधारशिला रखी

gmedianews24.com/मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली नई मस्जिद की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुमायूं कबीर ने मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की।

भीड़ और नारेबाजी

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हुई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नारा-ए-तकबीर और अल्लाहु अकबर के नारे लगाए। भीड़ में उपस्थित लोग अलग-अलग जिलों से आए थे और कई लोग अपने सिर पर ईंटें, ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा या वैन में ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को देखते हुए बेलडांगा और आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर रखा गया। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की कई टीमें समेत 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए।

पार्टी निलंबन और ऐलान

हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। इसके कुछ दिन पहले, 4 दिसंबर को टीएमसी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

Related Articles

Back to top button