


सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस की मदद से घायल किसान मनबोध गांडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मनबोध गांडा सुबह 8 बजे गाय चराने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में ही ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ किसान को ग्रामीणों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों का कहना है कि किसान पिछले तीन दिनों से धान बेचने के लिए टोकन कटवाने च्वाइस सेंटर के लगातार चक्कर लगा रहा था। किसान के पास लगभग 1 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है और टोकन न कटने से वह काफी तनाव में था। इसी तनाव और परेशानियों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
