[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में बालको G-9 भवन निर्माण पर डीएफओं ने लगाई रोक, पूर्व मंत्री ने जताई अनियमितताओं की आशंका

gmedianews24.com/कोरबा। बालको के सेक्टर-6 में बनने वाले G-9 बहुमंजिला आधुनिक आवासीय भवन के निर्माण पर डीएफओं ने तत्काल रोक लगा दी है। यह कदम पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत के बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और वन संरक्षण, पर्यावरणीय कानून तथा अन्य वैधानिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

इससे पहले 17 नवंबर को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस परियोजना का भूमिपूजन किया था। भूमिपूजन के बाद प्रबंधन निर्माण कार्य को गति दे रहा था, लेकिन अग्रवाल की शिकायत के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण पर स्टे लगाया।

डीएफओं के आदेश के बाद कोरबा में इस परियोजना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button