[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

gmedianews24.com/नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की कुवैत से हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट को सोमवार को बम धमकी मिलने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकाल (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई गई। उड़ान के बीच मिले इस खतरे के संदेश ने एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट को ईमेल से मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जो दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक पते पर प्राप्त हुआ। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और संबंधित फ्लाइट की लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर उतारने का फैसला लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को निर्देशित करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

Related Articles

Back to top button