
gmedianews24.com/पखांजुर। कांकेर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पीवी-43 के पास दोपहर 2 बजे उपस्वास्थ्य केंद्र के आरएसओ द्वारा एक्सपायरी दवाइयां जलाने से जहरीला धुआं फैल गया। इससे स्कूल के 8 बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सिविल अस्पताल पखांजुर में भर्ती कराना पड़ा।
डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सुधार रही है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। स्कूल प्राचार्य बुलबुल दास ने कहा कि धुएं के कारण बच्चों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों और नाक में जलन हुई, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की।







