
gmedianews24.com/ नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी और अजाक्स (अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ) के अध्यक्ष संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। वर्मा ने हाल ही में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब मोहन सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
सिविल सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन—सरकार का मत
सामान्य प्रशासन विभाग ने संतोष वर्मा के बयान को सिविल सेवा आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन माना है। विभाग ने बुधवार देर रात उन्हें नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
क्या कहा था IAS संतोष वर्मा ने?
रविवार को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में संतोष वर्मा ने कहा था कि
“आरक्षण समाप्त हो जाएगा, अगर ब्राह्मण अपनी बेटी दान करें।”
इस असभ्य टिप्पणी के बाद प्रदेश में आक्रोश फैल गया। उनकी टिप्पणी को समाज के खिलाफ उत्तेजक, अमर्यादित और असंवैधानिक बताया जा रहा है।




