[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

पटना के फुलवारीशरीफ में 80 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने दो शूटरों को पीट-पीटकर मार डाला

gmedianews24.com/फुलवारीशरीफ (पटना)। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डोमनचक में सोमवार देर शाम घर के बाहर बैठे 80 वर्षीय अशर्फी सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग को छह से अधिक गोलियां मारी गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे दोनों अपराधियों को पकड़ लिया और ईंट-पत्थर, भाला व गड़ासा से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पूर्वी परिचय कुमार, डीएसपी, रामकृष्णानगर और गोपालपुर थाना पुलिस समेत कई थानों का बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम को भी सबूत इकट्ठा करने बुलाया गया है। पुलिस बुजुर्ग की हत्या के कारणों और माब लिंचिंग में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखे मिले हैं। घायल बुजुर्ग को पीएमसीएच ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों शूटरों के शव एक-दूसरे से करीब 20 फीट की दूरी पर मिले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button