[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

gmedianews24.com/रायपुर। आबकारी और DMF से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों की जांच तेज करते हुए छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की संयुक्त टीमों ने रविवार तड़के राज्यभर में बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से सरकारी गलियारों और व्यापारिक क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

रायपुर: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापेमारी

राजधानी रायपुर में ACB-EOW टीम ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के आवास और उससे जुड़े ठिकानों पर रेड मारी। अधिकारी यहां आबकारी विभाग से जुड़े संभावित अनियमितताओं के दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल डेटा की पड़ताल कर रहे हैं।
इसके साथ ही रायपुर के जाने-माने कारोबारी और सप्लायर हरपाल अरोरा के घर और दफ्तर पर भी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button