
gmedianews24.com/नई दिल्ली/जोहान्सबर्ग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बायकॉट के बीच शनिवार को G20 समिट के पहले दिन एक बड़ा निर्णय लिया गया। सदस्य देशों ने साउथ अफ्रीका द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं और अमेरिका के समिट से दूरी बनाने को वैश्विक राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।
रामफोसा बोले—सर्वसम्मति बेहद जरूरी थी
साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि सभी देशों का घोषणा पत्र पर सहमत होना बेहद आवश्यक था, चाहे अमेरिका इसमें शामिल हो या नहीं। उन्होंने बताया कि समिट का संदेश एकजुटता और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने का है, इसलिए अंतिम बयान पर सर्वसम्मति किसी भी हालत में जरूरी थी।
ट्रम्प की जगह अधिकारी भेजने का प्रस्ताव भी खारिज
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समिट के आखिरी सत्र की मेजबानी के लिए एक अमेरिकी अधिकारी को भेजने की बात कही थी। हालांकि दक्षिण अफ्रीिका की अध्यक्षता ने इस प्रस्ताव को सख्ती से नकार दिया।
समिट को लेकर अमेरिकी अध्यक्षता की इस तरह की दूरी ने सदस्य देशों को चौंकाया है।







