[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा डकैती कांड: सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर डकैती मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 22 गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के तराईडांड गांव में 14 नवंबर को हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ इस मामले में कुल 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

डकैतों ने रात करीब 1 बजे शत्रुघ्न दास के घर दीवार फांदकर प्रवेश किया था। हथियारबंद 15 से ज्यादा डकैतों ने परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाते हुए शत्रुघ्न दास और उनकी पत्नी की कनपटी पर बंदूक तान दी थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया के कथित 20-25 लाख रुपए कहां रखे हैं।

इधर, परिजनों ने गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों पर आपत्ति जताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button