[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा: मक्का-मदीना मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत

gmedianews24.com/नई दिल्ली। सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे ने भारत को दहला दिया है। बीती रात करीब 1:30 बजे मक्का से मदीना जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में हैदराबाद के श्रद्धालु सवार थे, जो उमरा यात्रा पर निकले थे।

 मक्का से मदीना जाते समय हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक, बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी। उसी दौरान रात 1:30 बजे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही कई यात्रियों ने दम तोड़ दिया।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में 42 भारतीयों की मौत की पुष्टि

सऊदी अरब के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक खलीज टाइम्स ने जानकारी दी है कि बस में हैदराबाद से आए उमरा यात्री सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में 42 भारतीयों की मौत हुई है। कई अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 तेलंगाना सरकार सक्रिय, दूतावास से संपर्क में

हादसे की सूचना मिलते ही तेलंगाना सरकार हरकत में आ गई। राज्य सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार को हादसे की जानकारी देने के साथ-साथ सऊदी स्थित भारतीय दूतावास से तत्काल संपर्क साधने की अपील की है। सरकार पीड़ित परिवारों को मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया तेज कर रही है।

Related Articles

Back to top button