gmedianews24.com/रायपुर। प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर साफ देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह और रात के वक्त ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।
3 दिनों तक नहीं होगा बड़ा बदलाव
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं।






