
gmedianews24.com/डोंगरगढ़। कानून-व्यवस्था सुधारने के तमाम प्रयासों के बीच डोंगरगढ़ पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रात गश्त के दौरान नशे में धुत पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी
-
पुलिस वाहन में सवार,
-
नशे में धुत,
-
और युवकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
एसपी अंकिता शर्मा की सख्त कार्रवाई
जिले की नई कप्तान एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।
इस त्वरित एक्शन से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिसकर्मियों को भविष्य में ऐसे मामलों से बचने की चेतावनी भी मिल गई है।






