[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर एंटी-टेरर कार्रवाई तेज, ईडी की एंट्री संभव

gmedianews24.com/फरीदाबाद (हरियाणा)। अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकवादियों से कनेक्शन सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को रेवेन्यू विभाग और डीटीपी टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। माना जा रहा है कि आज ईडी (ED) की टीम भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छापेमारी कर सकती है।

आतंकी कनेक्शन मिला, कई एजेंसियां कैंप कर रहीं

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से आतंकी गतिविधियों का सीधा संबंध (Al Falah University Terror Link) सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस, यूपी ATS, गुरुग्राम STF, क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही हैं। यूनिवर्सिटी परिसर में कई एजेंसियों का डेरा लगा हुआ है।

2 डॉक्टर, मौलवी और HR कर्मचारी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि

  • डॉ. मुजम्मिल,

  • लेडी डॉक्टर शाहीन सईद,

  • यूनिवर्सिटी मस्जिद के मौलवी इश्तियाक,

  • और एचआर विभाग के जमील

को आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ाव और संदिग्ध गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

15 डॉक्टर अंडरग्राउंड, फोन स्विच ऑफ

कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी से जुड़े लगभग 15 डॉक्टर गायब हो गए हैं। ये सभी डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, इनके फोन बंद आ रहे हैं और लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही।

मस्जिद और किराएदारों की वेरिफिकेशन तेज

फरीदाबाद पुलिस ने शहर की मस्जिदों और आसपास रहने वाले किराएदारों की सख्त वेरिफिकेशन शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित लिंक की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button