
gmedianews24.com/रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। इस साल केदारनाथ धाम में 17 लाख 68 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, लेकिन इस आस्था के साथ 2300 टन कचरा भी जमा हो गया। हर यात्री ने औसतन डेढ़ किलो तक कचरा छोड़ा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 150 ग्राम अधिक है।
धाम में इकट्ठा कचरे में लगभग 100 टन प्लास्टिक और 2200 टन अन्य कचरा शामिल है। ऊंचे हिमालयी क्षेत्र होने के कारण कचरा जलाने या प्लांट लगाने की अनुमति नहीं है।
सारा कचरा सोनप्रयाग तक खच्चरों द्वारा लाया जाता है, प्रत्येक खच्चर 10-12 किलो कचरा ले जाता है और एक फेरा करने का खर्च लगभग 1700 रुपए है। इसके चलते इस साल कचरे के निस्तारण में करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।







