[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

चुनाव आयोग का दावा: 12 राज्यों में 42 करोड़ मतदाताओं को SIR फॉर्म वितरित

gmedianews24.com/नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 42 करोड़ (82.71%) फॉर्म मतदाताओं को बांटे जा चुके हैं। इन राज्यों में कुल 50.99 करोड़ मतदाता हैं।

तमाम विरोध के बावजूद पश्चिम बंगाल में 93% फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो गुजरात के 94% और राजस्थान के 86% से लगभग बराबर है।

चुनाव आयोग ने बताया कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का दूसरा दौर 4 नवंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान फॉर्म छापने और मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button