[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: 4 गाड़ियों में धमाके की साजिश, डॉ. उमर और मुजम्मिल की 3 डायरियों से मिली साजिश की पूरी कहानी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को लेकर जांच एजेंसियों ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। अब पता चला है कि धमाके की साजिश केवल दो नहीं, बल्कि चार गाड़ियों में रची गई थी। संदिग्ध हमलावर दो और पुरानी गाड़ियां तैयार कर रहे थे, जिनमें विस्फोटक रखकर हमले का टारगेट और दायरा और बड़ा करने की योजना थी।

तीन डायरियों से खुलासा — 25 लोगों के नाम दर्ज
यह पूरी साजिश डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की तीन डायरियों से सामने आई है। इन डायरियों में 8 से 12 नवंबर की तारीखें दर्ज हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि इन डायरियों में करीब 25 लोगों के नाम लिखे गए थे, जिनमें से अधिकतर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के निवासी हैं।

अल फलाह यूनिवर्सिटी से मिली अहम डायरी
पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से बड़ी सफलता हासिल की है। यहां से डॉ. उमर के कमरे नंबर 4 और डॉ. मुजम्मिल के कमरे नंबर 13 से तीनों डायरियां बरामद की गईं। इसके अलावा, पुलिस को मुजम्मिल के किराए के कमरे से भी एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ कोडवर्ड और मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button