[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर — मैनपाट में घास पर जमी बर्फ, दुर्ग सबसे ठंडा शहर

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक तेज कर दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण कई जगहों पर सुबह और रात में ठिठुरन महसूस की जा रही है।

मैनपाट में घास पर जमी बर्फ
प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मैनपाट में घास पर जमी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में भी बढ़ी ठंड
इन इलाकों में सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुर्ग बना सबसे ठंडा मैदानी शहर
मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 9.6°C रहा, जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है। वहीं रायपुर में 9 साल में दूसरी बार नवंबर के महीने में रात का तापमान 13°C तक पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button