[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने लगाई जमानत की गुहार, हाईकोर्ट में दायर की याचिका

gmedianews24.com/हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। जानकारी के अनुसार, उनकी ओर से एडवोकेट कुमार मुकेश ने यह याचिका दायर की है और जल्द इस पर सुनवाई होने की संभावना जताई है।

इससे पहले 23 अक्टूबर को हिसार सेशन कोर्ट ने ज्योति की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। अदालत ने टिप्पणी की थी कि यदि आरोपी को जमानत दी गई तो जांच प्रभावित हो सकती है।

बता दें कि 34 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा लोकप्रिय यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ चलाती हैं। उन्हें 16 मई को हिसार पुलिस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

फिलहाल ज्योति हिसार सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का आरोप है कि ज्योति ने पाकिस्तान के लिए संवेदनशील सूचनाएँ साझा की थीं। वहीं, बचाव पक्ष का कहना है कि ज्योति निर्दोष हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीतिक दबाव में लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button