
gmedianews24.com/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस हमले में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (नंबर DL10-CK-0458) की तलाश में अलर्ट जारी किया है। यह कार डॉ. उमर उन नबी के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है।
पुलिस को आशंका है कि इस कार में भी विस्फोटक सामग्री मौजूद हो सकती है। इसी को देखते हुए दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने करीब 200 IED बमों से 26/11 जैसे हमले की साजिश रची थी। उनके निशाने पर लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, गौरी शंकर मंदिर जैसी दिल्ली की प्रमुख जगहें थीं। इसके अलावा आतंकियों की योजना गुरुग्राम, फरीदाबाद, देशभर के रेलवे स्टेशन और बड़े मॉल्स में धमाके करने की भी थी।





