
gmedianews24.com/बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे में घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं, जहां डॉक्टर लगातार उनका उपचार कर रहे थे। लेकिन गंभीर चोटों के कारण बुधवार को उनकी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, महविश परवीन बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थीं। वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जांजगीर गई हुई थीं और 4 नवंबर को कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन से वापस लौट रही थीं।
लालखदान स्टेशन के पास मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में महिला कोच में सवार महविश गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।





