[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कोरबा-चांपा रोड पर ओवरटेक के विवाद में स्कॉर्पियो ड्राइवर की बेल्ट से पिटाई, सड़क पर हंगामा – पुलिस ने शुरू की जांच

gmedianews24.com/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोरबा-चांपा मेन रोड पर ओवरटेक के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां 6 युवकों ने स्कॉर्पियो ड्राइवर की बेल्ट से सरेआम पिटाई कर दी। पूरी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले अनिल अनंत अपने परिवार के साथ किसी काम से सीतामढ़ी मेन रोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और युवकों ने कार को सरस्वती शिशु मंदिर के पास रोक लिया।

 बेल्ट से की गई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार युवक स्कॉर्पियो के पास आए और बेल्ट निकालकर हमला करना शुरू कर दिया। अनिल अनंत ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर उन्हें बेल्ट से बुरी तरह पीटा। घटना के दौरान परिवार के सदस्य डर के मारे कार में ही बैठे रहे।

Related Articles

Back to top button