[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली ब्लास्ट की जांच अब NIA के हाथों में, आतंकी साजिश का मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर मारा गया – गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई

gmedianews24.com/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। गृह मंत्रालय ने घटना के 20 घंटे बाद यह मामला एनआईए को सौंप दिया है। मंत्रालय ने यह कदम धमाके की गंभीरता और इसमें संभावित आतंकी कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

एनआईए अब इस मामले की संपूर्ण जांच, संदिग्धों के नेटवर्क का पता लगाने, और हमले की साजिश रचने वालों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।

 डॉक्टर उमर था धमाके का मास्टरमाइंड – सूत्र

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को इस मामले में बड़ा सुराग हाथ लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली कार धमाके का मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर मारा गया है।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर उमर ही इस पूरी साजिश का मुख्य योजनाकार (Mastermind) था। वह धमाके की प्लानिंग और विस्फोटक सामग्री जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

Related Articles

Back to top button