
gmedianews24.com/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज उस वक्त हलचल मच गई जब बीजेपी के यूनिटी मार्च के दौरान पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच सार्वजनिक विवाद हो गया। घटना बिलासपुर की है, जहां विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली।
फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, यूनिटी मार्च के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ पहली पंक्ति (फर्स्ट लाइन) में चलने को लेकर दोनों नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
विवाद का वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत शुक्ला और हर्षिता पांडे आपस में तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आस-पास मौजूद कार्यकर्ता और स्थानीय नेता माहौल को शांत कराने की कोशिश करते दिखे।





