[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर भड़कीं हेमा मालिनी, कहा— ‘यह अक्षम्य और शर्मनाक है’

gmedianews24.com//नई दिल्ली। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को लेकर सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों ने हड़कंप मचा दिया। कुछ मीडिया चैनलों ने उनके निधन की खबर प्रसारित कर दी, जिसके बाद यह अफवाह आग की तरह फैल गई। हालांकि, धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने तुरंत इन खबरों को फेक बताते हुए खंडन किया। अब धर्मेंद्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

हेमा मालिनी का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा

हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा—

“ये जो भी हो रहा है वह अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल ऐसे शख्स के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जिसका इलाज ठीक चल रहा है और वह रिकवरी की ओर हैं। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया हमारे परिवार और निजता का सम्मान करें।”

एशा देओल ने भी किया था फेक खबर का खंडन

इससे पहले एशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था—

“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और पापा की जल्दी सेहतमंदी की दुआ करें।”

Related Articles

Back to top button