[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार मोबाइल ऐप, अब एक फोन में रख सकेंगे 5 आधार प्रोफाइल

Gmedianews24.com/नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब एक ही फोन में 5 अलग-अलग आधार प्रोफाइल स्टोर की जा सकेंगी।

नए ऐप की खासियत यह है कि इसमें यूजर केवल आवश्यक जानकारी ही शेयर कर सकता है। यह पूरी तरह पेपरलेस और सुरक्षित है। फेस स्कैन या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से ऐप लॉगिन किया जाएगा। साथ ही, यह ऐप हिंदी और इंग्लिश सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है और ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा।

अब तक इस्तेमाल होने वाला m-Aadhaar ऐप केवल आधार डिटेल देखने और डाउनलोड करने तक सीमित था, जबकि नया ऐप डिजिटल पहचान साझा करने की सुविधा के साथ और भी सुरक्षित बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button