[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

अमेरिका में 40 दिन का शटडाउन खत्म होने के कगार पर

gmedianews24.com/नई दिल्ली। अमेरिका में अब तक के सबसे लंबे 40 दिन के शटडाउन को खत्म करने की तैयारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शटडाउन खत्म करने के संकेत दिए हैं। इस बीच विपक्षी डेमोक्रेट्स पार्टी के 8 सदस्यों ने अफोर्डेबल केयर एक्ट की सब्सिडी पर वोटिंग की मांग की है।

शटडाउन की वजह 1 अक्टूबर को पास न होने वाला बजट है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और सब्सिडी रुकी हुई थी। फंडिंग रुकने के कारण अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप हो गया था। ट्रंप प्रशासन ने स्वास्थ्य बीमा और ओबामा केयर फंड पर रोक लगाई थी, जिससे डेमोक्रेट्स सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button