[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

श्रीनगर/हरियाणा: आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, फरीदाबाद से बरामद 350 आरडीएक्स और हथियार

gmedianews24.com/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से 350 आरडीएक्स, 2 एके-47 राइफलें और गोला-बारूद बरामद कर आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इससे पहले काजीगुंड निवासी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जांच में पता चला कि 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर दिखाई दिए थे और सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर को पोस्टर चिपकाते हुए देखा गया था। पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में छापा मारकर उनके लॉकर से एक एके-47 राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किए।

Related Articles

Back to top button