
Gmedianews24.com/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह स्टेट हैंगर में नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद वे गुजरात प्रवास पर रवाना हुए। सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सीएम साय अहमदाबाद के लिए रवाना हुए, जहां उनकी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात तय है।
गांधीनगर में वे ‘इन्वेस्ट गुजरात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड व जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे। इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे।
गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया जाकर भारत पर्व 2025 और एकता प्रकाश पर्व में शामिल होंगे तथा वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 11 नवंबर को सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मंगलवार रात रायपुर लौटेंगे।





