[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए टिकरापारा में पुलिस की छापेमारी, कई राज्यों में दर्ज हैं केस

Gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचितों के घरों में छिपता फिर रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने सड्डू निवासी शिवेंद्र वर्मा और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित घर पर छापा मारा और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

अमित बघेल पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने और अग्रसेन महाराज व सिंधी समाज के ईष्टदेव झूलेलाल जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने रायपुर में दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई थी।

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज सहित कई स्थानों पर मामले दर्ज हैं। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button