gmedianews24.com/कोरबा में नगर निगम की ओर से संचालित पशु आश्रय स्थल का जिला गौ सेवा समिति ने औचक निरीक्षण किया। समिति के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय सिंह राठिया, सदस्य विजय अग्रवाल, देवी गोपाल और अन्य अध्यक्ष समूहों ने अव्यवस्थाएं देखकर नाराजगी व्यक्त की।
गोकुल नगर स्थित इस आश्रय स्थल में 150 से अधिक गोवंश रखे गए हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चारा-पानी की व्यवस्था अपर्याप्त है। प्रति गोवंश को प्रतिदिन एक किलो से भी कम चारा दिया जा रहा था। इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की देखभाल के लिए मौके पर केवल एक कर्मचारी मौजूद था।
दो-तीन गोवंश मरणासन्न अवस्था में पाए गए, जिनकी देखभाल के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। जब समिति सदस्यों ने संचालनकर्ता से फोन पर संपर्क किया, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। समिति ने इसे पशु क्रूरता अधिनियम का खुला उल्लंघन बताया।






