
gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पद से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, डांगी पर एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई गई थी। लगभग 14 दिन की जांच और इंटरनल रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने यह कार्रवाई की है।
IG रतनलाल डांगी की जगह अब सीनियर IPS अधिकारी अजय यादव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक बनाया गया है। अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ थे।
वहीं, आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए IG डांगी ने एक मीडिया संस्थान से कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं और महिला उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।





