
gmedianews24.com/पंचकूला: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (HVSCB) ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में निलंबित CBI-ED स्पेशल कोर्ट के जज सुधीर परमार के खिलाफ विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं, जिनमें अवैध लेनदेन और संदिग्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का भी जिक्र है।
सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का उल्लेख है, जिनमें जस्टिस परमार की भूमिका पूरी तरह संदेहास्पद दिखाई देती है। ब्यूरो ने इन रिकॉर्डिंग्स को जांच का अहम सबूत माना है।
प्रॉपर्टी डील में गड़बड़ी और ईडी अफसरों की भूमिका भी जांच के घेरे में
चार्जशीट में यह भी खुलासा किया गया है कि IREO-M3M संयुक्त सहयोग समझौते के तहत जिन प्रॉपर्टीज का मामला था, उन्हें ईडी द्वारा कभी कुर्क नहीं किया गया। इसके अलावा, ईडी के ऑफिसर्स और इन्वेस्टिगेटिव अफसरों की भूमिका को भी जांच के दायरे में बताया गया है।
लक्जरी गाड़ियों की खरीद से जुड़े सबूत
ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि जस्टिस परमार ने अवैध रूप से अर्जित धन से कई लक्जरी गाड़ियां खरीदीं, जिनका विवरण और नाम ईडी की चार्जशीट में दर्ज है। इन गाड़ियों की खरीद को कथित तौर पर भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसे से जोड़ा गया है।





