Featuredछत्तीसगढ़
Deepak Gupta
Send an email
November 6, 2025
जशपुर में जंगली हाथियों का हमला: खेत देखने गए व्यक्ति की मौत, दो बेटे बाल-बाल बचे

gmedianews24.com/जशपुर, 6 नवंबर 2025। जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकटा गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत देखने गए पिता और दो बेटों पर दो जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया।
हमले के दौरान दोनों बेटों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन पिता हाथियों की चपेट में आ गए। हाथियों ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड सक्रिय है, जिससे लोगों में भय और दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हाथियों की निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।





