
gmedianews24.com/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इन सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया है। बिहार की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिनके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
121 सीटों में 104 पर सीधा मुकाबला, 17 पर त्रिकोणीय संघर्ष
आज की वोटिंग में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। पहले चरण की कई सीटें हाई प्रोफाइल मानी जा रही हैं, जिन पर राज्य की राजनीति का भविष्य तय होगा।
EVM खराब होने से कई बूथों पर मतदान बाधित
राज्य के कई जिलों से EVM खराब होने की शिकायतें आई हैं।
-
वैशाली के लालगंज बूथ नंबर 334-335 पर मशीन खराब होने के कारण मतदाताओं ने “वोट चोर” के नारे लगाए।
-
दरभंगा के बूथ नंबर 153 पर तकनीकी खराबी के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो सकी।
-
राघोपुर में भी EVM खराब होने से मतदान रोकना पड़ा।
-
दानापुर के बूथ नंबर 196 और बख्तियारपुर के बूथ नंबर 316 में खराबी से वोटिंग में देरी हुई।





