[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर और डौंडी में दो सड़क हादसे: दो युवकों की मौत, एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल

gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालपुर ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

डौंडी में नाबालिगों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

इधर बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में भी बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, गुदुम गांव के दो नाबालिग दोस्त बिना परिवार को बताए रात करीब 10 बजे बाइक से घूमने निकले थे।
रात करीब 2 बजे अवारी नाला गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मरच्यूरी भेजा गया और घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच जारी

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर हादसे में लालपुर ओवरब्रिज के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं डौंडी हादसे में अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के पीछे लापरवाही और रात में तेज रफ्तार मुख्य कारण प्रतीत हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button