[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

मेमू ट्रेन के चालक के खिलाफ FIR दर्ज, CRS ने शुरू की जांच

gmedianews24.comबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लाल खदान स्टेशन रेल हादसे के बाद अब मामला गंभीर जांच के दायरे में आ गया है। बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना (Bilaspur Train Accident) में मेमू ट्रेन के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) बृजेश कुमार मिश्रा ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

4 नवंबर की शाम कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन ने लाल खदान के पास खड़ी मालगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण हादसे में मेमू ट्रेन के चालक सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 यात्री घायल हुए थे। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई।

चालक के खिलाफ FIR दर्ज

हादसे के बाद बिलासपुर की तोरवा थाना पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक की शिकायत पर मेमू ट्रेन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की परिस्थितियों और संचालन में हुई संभावित चूक की जांच की जा रही है।

CRS ने शुरू की जांच प्रक्रिया

रेलवे ने हादसे की गहन जांच की जिम्मेदारी कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (CRS) बृजेश कुमार मिश्रा को सौंपी है। उन्होंने 5 नवंबर से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अब 6 और 7 नवंबर 2025 को बिलासपुर DRM ऑफिस में पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ में करीब 19 रेलवे कर्मचारी और अधिकारी आवश्यक दस्तावेजों सहित तलब किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button