[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बीजापुर में मुठभेड़: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली भिड़ंत, 3 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

gmedianews24.com/बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया था। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से भिड़ंत

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई है। जवानों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पहले से मिली थी, जिसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम जंगल की ओर रवाना हुई। अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला।

जंगल से बरामद हुए हथियार

जवानों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्रियां बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटनास्थल से कई संकेत मिले हैं कि नक्सली नुकसान झेलकर भाग निकले हैं।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल आसपास के गांवों और जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि भागे हुए नक्सलियों को पकड़ा जा सके। स्थानीय पुलिस और स्पेशल फोर्स की टीमें लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।

लगातार जारी है अभियान

छत्तीसगढ़ पुलिस हाल के महीनों में नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रही है। बीजापुर, सुकमा, और नारायणपुर जैसे जिलों में नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button