
gmedianews24.com/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य की चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बिहार में ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ के तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या की साजिश है।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा
बुधवार को राहुल गांधी ने करीब 1 घंटा 20 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने वोटर वैरिफिकेशन और मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने मंच पर बिहार के 5 मतदाताओं को बुलाया, जिन्होंने बताया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा,
“बिहार में वही खेल खेला जा रहा है जो हरियाणा में हुआ था। लाखों वोटरों के नाम बिना जानकारी के हटा दिए गए ताकि विपक्षी वोट बैंक कमजोर हो जाए।”
हरियाणा के उदाहरण से जोड़ा मामला
राहुल गांधी ने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि उस चुनाव में 3.5 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से गायब कर दिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में लगभग 25 लाख वोटों की चोरी हुई थी।
राहुल ने बताया कि एक ब्राजील की मॉडल के नाम से हरियाणा के 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला गया, जिससे मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।






