[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क शहर के मेयर, अमेरिका के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर बनने का गौरव हासिल

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीतकर अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व संभालने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम व्यक्ति बनने का गौरव हासिल किया है।

34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने कड़े मुकाबले में रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा और पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो को मात दी। कुओमो ने इस बार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

ममदानी पहले ही डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में कुओमो को हराकर सुर्खियों में आ चुके थे। जून 2025 में उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से विजयी घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button