
gmedianews24.com/सुकमा (छत्तीसगढ़)। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम ने गोमगुड़ा के घने जंगलों में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से 17 रायफल, कई हथियारों के पार्ट्स और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा थी।
पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन 3 नवंबर 2025 को सटीक खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। DRG की टीम ने गोमगुड़ा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, जिसके दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों की हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली। जांच में खुलासा हुआ कि इस फैक्ट्री में नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले के लिए हथियार और विस्फोटक तैयार कर रहे थे।
बरामद हथियारों की सूची
सुरक्षाबलों ने फैक्ट्री से कई हथियार और उपकरण बरामद किए, जिनमें शामिल हैं—
-
BGL रॉकेट लॉन्चर – 1 नग
-
BGL लॉन्चर – 6 नग
-
12 बोर राइफल – 6 नग
-
सिंगल शॉट राइफल – 3 नग
-
देशी कट्टा – 1 नग
-
BGL बैरल – 3 नग
इसके अलावा गन पार्ट्स, ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, हैंड ड्रिल, टेबल वाइस, लोहे के पाइप और बिजली के तार भी बरामद किए गए हैं।





